ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बुलाती है मगर जाने का नहीं… प्यार का झांसा देकर अपहरण का खेल: 6 लाख की फिरौती मांगने वाली ‘हनीट्रैप गर्ल’ गिरफ्तार

Bihar News: नालंदा जिले के पावापुरी में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण और फिरौती वसूलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य साथियों की तलाश जारी है। जानिए…

बुलाती है मगर जाने का नहीं… प्यार का झांसा देकर अपहरण का खेल: 6 लाख की फिरौती मांगने वाली ‘हनीट्रैप गर्ल’ गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनका अपहरण कर फिरौती वसूलने का खेल चला रही थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, यह युवती पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों से संपर्क करती थी। दोस्ती बढ़ाने के बाद वह धीरे-धीरे उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लेती थी। जब युवक पूरी तरह भरोसा करने लगता था, तब उसे किसी बहाने बुलाकर अपने साथियों की मदद से अगवा करवा लिया जाता था।


ताजा मामला शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी सागर रविदास के पुत्र विक्रम कुमार के अपहरण से जुड़ा है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया।


इस मामले में गिरफ्तार युवती की पहचान पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव निवासी संध्या कुमारी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसने विक्रम कुमार से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और फिर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया।


इसके बाद उसने युवक को धोखे से पावापुरी बुलाया, जहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने मिलकर युवक का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी गिरोह ने युवक के परिजनों से छह लाख रुपये की फिरौती की मांग की। लगातार कॉल आने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता के चलते महज कुछ ही घंटों में युवक को बरामद कर लिया गया। साथ ही मुख्य आरोपी युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


मामले को लेकर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पावापुरी ओपी को फोन के माध्यम से अपहरण और फिरौती की सूचना मिली थी। इसके बाद उनके निर्देश पर स्थानीय पुलिस और डीआईयू (जिला इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने करीब छह घंटे के भीतर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की।


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवती से पूछताछ कर रही है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।