ब्रेकिंग
बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई✦Nitish Setu: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों मचा था सियासी घमासान? ललन सिंह ने बताया किसके कहने पर PM मोदी ने रखा नाम✦जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायत, तभी युवक ने निकाली देसी पिस्तौल; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई✦Nitish Setu: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों मचा था सियासी घमासान? ललन सिंह ने बताया किसके कहने पर PM मोदी ने रखा नाम✦जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायत, तभी युवक ने निकाली देसी पिस्तौल; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी

नालंदा में भीषण रोड एक्सीडेंट, पटना की रहने वाली दो महिलाओं की मौत

NALANDA : जिले के चण्डी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं की जान चली गई है. एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्ट

नालंदा में भीषण रोड एक्सीडेंट, पटना की रहने वाली दो महिलाओं की मौत
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  जिले के चण्डी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं की जान चली गई है. एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण दो महिलाओं की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


मामला नालंदा जिले के चण्डी थाना क्षेत्र का है, जहां माधोपुर चौक के समीप रविवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी.दोनों रिश्ते में गोतनी है. मृतकों की पहचान पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र स्थित मछरियावां गांव निवासी सतेन्द्र मिस्त्री की 35 वर्षीया पत्नी उषा देवी और विनेश मिस्त्री की 45 वर्षीया पत्नी चिन्ता देवी के रूप में की गयी है. हादसे में सतेन्द्र भी जख्मी हो गया है.


जख्मी सतेन्द्र ने बताया कि तीनों सिलाव थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव अपने रिश्तेदार से मिलने गये थे. बिहारशरीफ से टेम्पो पर सवार होकर तीनों अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेम्पो में धक्का मार दिया. धक्का लगते ही महिलाएं सड़क पर गिर गयी. ट्रैक्टर दोनों को कुचलते हुए भाग निकला. 


इधर, टेम्पो चालक भी गाड़ी लेकर भाग निकला. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी थी, दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले कर दिया गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता