ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

नालंदा में बालू का अवैध खनन जारी: बालू निकालने के दौरान मिट्टी में दबकर 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, मृतकों में मुखिया का बेटा भी शामिल

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बालू के अवैध खनन लगातार जारी है। बालू निकालने के दौरान मुखिया पुत्र सहित दो लोगों की मिट्टी में दब जाने से दर्दनाक मौत हो

नालंदा में बालू का अवैध खनन जारी: बालू निकालने के दौरान मिट्टी में दबकर 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, मृतकों में मुखिया का बेटा भी शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बालू के अवैध खनन लगातार जारी है। बालू निकालने के दौरान मुखिया पुत्र सहित दो लोगों की मिट्टी में दब जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। वही दो लोग भी बुरी तरह घायल हो गये है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मिट्टी के अंदर दबे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वही दोनों घायलों को इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया। 


नालंदा में अवैध बालू खनन लगातार जारी है लेकिन खनन विभाग इस अवैध खनन को रोक पाने में असफल साबित हो रही है। ताज़ा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के नादियौना गांव की हैं जहां अबैध बालू खनन के दौरान मिट्टी धंस जाने दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गये है। मृतकों में कोरई पंचायत के मुखिया ललिता देवी के पुत्र चिंटू मांझी और सुगन मांझी के पुत्र नेपाली मांझी शामिल है। 


जबकि दो लोग इस दौरान घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नदी में लगातार अवैध बालू का खनन हो रहा है जिसके कारण जगह-जगह 20 से 30 फीट गढ्ढा हो गया है। उसी गड्ढे से बालू निकालने के दौरान ऊपर से मिट्टी गिर गयी। जिसमें 4 लोग दब गये। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गया। 


बता दें कि कोरई पंचायत की मुखिया ललिता देवी का मायके नादियौना गांव में हैं जहां उनका बेटा चिंटू अपनी नानी के घर पर आया हुआ था और स्थानीय लोगों के साथ बालू निकालने गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि नादियौना गांव में अवैध खनन के चलते पहले भी दो लोगों की हत्या हो चुकी है बावजूद इसके जिला प्रशासन मामले में लापरवाही बरत रही है इसी का नतीजा आज हुई घटना है। 

FIRST BIHAR के लिए नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता