ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नालंदा की सोनाली बनी बिहार टॉपर, ठेले पर घूम-घूमकर खाने-पीने का सामान बेचते हैं पिता, देखिये वीडियो

NALANDA : शुक्रवार को बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट आ गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से12वीं का रिजल्ट जारी किया गया. इसबार आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में

नालंदा की सोनाली बनी बिहार टॉपर, ठेले पर घूम-घूमकर खाने-पीने का सामान बेचते हैं पिता, देखिये वीडियो
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : शुक्रवार को बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट आ गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से12वीं का रिजल्ट जारी किया गया. इसबार आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रहने वाले चुन्नीलाल की बेटी सोनाली ने पूरे बिहार में साइंस संकाय में टॉप किया है. इनके पिता चुन्नीलाल शहर में ठेले पर घूम-घूमकर खाने-पीने का सामान बेचते हैं. बेटी के टॉप करने से पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर है.


बिहार इंटर परीक्षा में 10 लाख 45 हजार 950 बच्चे पास हुए हैं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. नालंदा  के बिहारशरीफ के श्रीमती परमेश्वरी देवी गर्ल्स उच्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी ने 94.20% के साथ टॉप किया है. इन्हें भी 500 में 471 अंक मिला है. इनके पिता चुन्नीलाल शहर में ठेले पर घूम-घूमकर खाने-पीने का सामान बेचते हैं. 




सोनाली का परिवार बिहारशरीफ के चमन गली में स्वर्गीय गंगा हलवाई के मकान में रहता है. ये काफी गरीब परिवार से आती हैं. लॉकडाउन में पैसों की कमी होने के बावजूद भी इन्होने काफी ध्यान लगाकर अपनी पढाई पूरी की और इनके मेहनत का फल ये मिला कि इन्होने साइंस में पूरे बिहार में टॉप किया. इनके पिता चुन्नीलाल ने पैसों की कमी होने के बावजूद भी बच्चों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 


बिहार टॉपर बनी सोनाली ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास कर डीएम बनना चाहती हैं. उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में भी काफी अच्छा अंक हासिल किया था. इन्हें मैट्रिक परीक्षा में 500 में से कुल 454 अंक प्राप्त हुए थे. उधर दूसरी ओर सोनाली के शिक्षक भी काफी खुश हैं. जैसे ही उन्हें यह सूचना मिली की सोनाली ने बिहार भर में टॉप किया है. तो सोनाली के मैथ के शिक्षक आरके किरण, इंग्लिश के शिक्षक आशुतोष कुमार और सत्या केमिस्ट्री के शिक्षक गौतम घर पहुंचे और उन्होंने अपनी छात्रा को बधाई और आशीर्वाद दिए. 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता