ब्रेकिंग
पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपपुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप

बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, खेत की मेड़ पर चल रही थी हथियार बनाने की दुकान, पुलिस ने 4 को दबोचा

Bihar Crime News: नालंदा पुलिस ने परवलपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से तैयार और अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ कई उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी..

बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, खेत की मेड़ पर चल रही थी हथियार बनाने की दुकान, पुलिस ने 4 को दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहां पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. यह फैक्ट्री किसी मकान या दुकान में नहीं बल्कि खेत की मेड़ पर चल रही थी. पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार बनाने के सामान और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं.


मामला परवलपुर थाना क्षेत्र के महुआ कटहरी गांव का है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के बाहर खेत के अलंग पर कुछ लोग अवैध तरीके से हथियार बनाने का काम कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम तैयार कर इलाके की घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की.


पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर जैसे ही कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस की पहले से की गई तैयारी के कारण सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी उस समय हथियार बनाने के काम में लगे हुए थे.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक तैयार हथियार, कई अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं. मौके से मिले सामान के आधार पर पुलिस का कहना है कि वहां काफी समय से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था.


परवलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और इनके हथियार कहां-कहां पहुंचाए जाते थे.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के राजदेव यादव और चिकसौरा थाना क्षेत्र के शिशुपाल मिस्त्री, पप्पू कुमार और देव विश्वकर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी मिलकर अवैध हथियार तैयार करते थे और फिर उन्हें बेचते थे.


पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है. यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह से जुड़े और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने हथियार बनाए जा चुके हैं. इसके अलावा हथियार खरीदने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है.