ब्रेकिंग
Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...शादी वाले घर में मटकोर के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोलीडकैती कांड का खुलासा: दो नेपाली समेत तीन गिरफ्तार, पहली बार पकड़ा गया कुख्यात डकैत जयराम पासवान; Gen Z आंदोलन में भागे अपराधी भी शामिलसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारBihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...शादी वाले घर में मटकोर के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोलीडकैती कांड का खुलासा: दो नेपाली समेत तीन गिरफ्तार, पहली बार पकड़ा गया कुख्यात डकैत जयराम पासवान; Gen Z आंदोलन में भागे अपराधी भी शामिलसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार

तीन दिनों से लापता था युवक… अब नदी में मिली लाश, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Bihar Crime News: तीन दिनों से लापता एक युवक का शव अचानक नदी में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शांत दिखने वाला यह मामला अब हत्या के आरोपों और रहस्यमयी हालात की वजह से और उलझता जा रहा है। आखिर उस रात क्या हुआ था, जिसने पूरे गांव को दहला दिया...

तीन दिनों से लापता था युवक… अब नदी में मिली लाश, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन दिनों से लापता एक युवक का शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के रामजीचक गांव की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुन्नू पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है।


बताया जा रहा है कि अमरेंद्र की मां रंजू कुमारी सदर अस्पताल में आशा कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 5 मई की शाम उनका बेटा घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार उसी दौरान कुछ लोग उसे जबरन एक चारपहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। जब काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिवार ने बिहार थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।


परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से युवक की तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसी बीच गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने गोइठवा नदी में एक शव उतराता देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान होते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमरेंद्र की पहले बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया, ताकि सबूत मिटाया जा सके। परिवार का कहना है कि युवक की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है।


घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह से शव मिला, वहां बीती रात किसी युवक के चीखने और मदद मांगने की आवाज सुनाई दी थी। कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि युवक जान बचाने की गुहार लगा रहा था, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई बाहर नहीं निकल पाया।


घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।


वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के इलाके में भी छानबीन की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

संबंधित खबरें