ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Bihar News: हवन कुंड से निकली चिंगारी से मची तबाही, फर्नीचर शॉप सहित लाखों की संपती हुई खाक

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में विश्वकर्मा पूजा के बाद हुए हवन के कारण एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला की है, जहां बुधवार देर रात असम फर्नीचर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में विश्वकर्मा पूजा के बाद हुए हवन के कारण एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला की है, जहां बुधवार देर रात असम फर्नीचर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि आसपास का इलाका भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि एसबीआई बैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र और दुकान के बगल में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। आग से उठती लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। कई लोगों ने अपनी संपत्ति को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना संभव नहीं था।


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखी एक कार जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। इसके अलावा, दुकान में रखा अन्य कीमती सामान भी नष्ट हो गया। घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे आग और भयानक हो गई।


दुकान संचालक संतोष कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुकान में हवन का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद वे दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात जब धुआं और आग की लपटें दिखीं तो स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी। आशंका है कि हवन कुंड से निकली चिंगारी से ही यह आग लगी, जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। स्थानीय निवासी सत्येंद्र पासवान ने बताया कि आग इतनी जबरदस्त थी कि लोग मिलकर भी उसे बुझा नहीं सके। दमकल टीम के आने के बाद ही स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।


लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुकानदार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


ऐसा अनुमान है कि इस हादसे में करीब 35 से 40 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।