ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

नल-जल योजना में गड़बड़ी करना पड़ा भारी, 373 मुखिया और 45 ठेकेदार पर FIR

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना में गड़बड़ी करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों पर गाज गिरने लगी है.. 'हर घर नल का जल' योजना

नल-जल योजना में गड़बड़ी करना पड़ा भारी, 373 मुखिया और 45 ठेकेदार पर FIR
Anamika
2 मिनट

PATNA  : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना में गड़बड़ी करने वाले  पंचायत प्रतिनिधियों पर गाज गिरने लगी है.. 'हर घर नल का जल' योजना में गड़बडी करने वालों पर कार्रवाई तेज हो गई है.

जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट में कई तरह की अनियमितताएं उजागर हुई हैं. इसमें मुखिया, ठेकेदार, सुपरवाइजर और पंचायत सचिव से लेकर कई अफसर तक बेनकाब हुए हैं. सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में सबने मिलकर बड़ा घोटाला किया है. जिसे लेकर सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है. अब तक इसमें 373 मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 

वहीं 45 ठेकेदार, 62 सुपरवाइजर, 32 पंचायत सचिव पर भी केस दर्ज करने का आदेश हुआ है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को प्रोजेक्ट में पूरी पारदर्शिता लाने और निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है.अब तक जिन मुखिया पर कार्रवाई की गई है उसमें से अधिकांश मुखिया पर कमीशनखोरी, प्रोजेक्ट को पूरा कराने, लेट-लतीफी बरतने और काम की गुणवत्ता खराब जैसे आरोप हैं. आरोप के बाद इसकी जांच की गई,जिसमें सभी आरोप सही पाए गए.  इसके बाद अब सभी मुखिया को पद मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही 13 BDO और 10 पंचायत राज पदाधिकारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है.