ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध, बिना परीक्षा राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग, शिक्षकों ने कहा- सरकार के खिलाफ करेंगे बड़ा आंदोलन..ईंट से ईंट बजा देंगे

PATNA: नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों ने जोरदार विरोध किया है। शिक्षकों ने बिना परीक्षा दिये सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है। शिक्षकों

नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध, बिना परीक्षा राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग, शिक्षकों ने कहा- सरकार के खिलाफ करेंगे बड़ा आंदोलन..ईंट से ईंट बजा देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों ने जोरदार विरोध किया है। शिक्षकों ने बिना परीक्षा दिये सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है। गद्दी पर बैठे लोग हमें बेवकूफ समझ रहे हैं। लेकिन हम बेवकूफ नहीं है सब जान रहे हैं। नियोजित शिक्षकों ने गद्दी पर बिठाया है गद्दी से हटाना भी हम जानते हैं। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे और ईंट से ईंट बजा देंगे। 


बिना परीक्षा राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर शिक्षकों ने बड़े आंदोलन का एलान किया है। नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध करते हुए शिक्षकों ने विधायकों के आवास से लेकर विधानसभा तक घेराव करने का ऐलान किया है। वे बिना परीक्षा राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।


शिक्षकों का कहना है कि बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया गया तब संग्राम होगा। राजधानी के सड़क पर लाखों लाख की संख्या में  शिक्षक उतरेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षक संघ ने एक साथ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। दोनों संघ के शिक्षक पूरी तरह एकजुट हैं। 


उन्होंने कहा कि उनकी एक मात्र रणनिती यह है कि शिक्षा विभाग ने जो अधिसूचना जारी किया है उसमें हम केवल राज्यकर्मी की दर्जा की मांग को समायोजित करना चाहते हैं। सभी शिक्षक  पात्रता दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण हैं। सरकार के इस आदेश को कतई नहीं मानेंगे। सरकार कितनी बार शिक्षकों की परीक्षा लेगी। कितने बार फॉर्म भरवाएगी। 


इस बार यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो लाखों लाख की संख्या में शिक्षक सड़क पर उतरेंगे और विधानमंडल के सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे। सरकार को घेरेंगे और ईंट से ईंट बजा देंगे। शिक्षकों ने कहा कि विज्ञापन का खेल हो रहा है। शिक्षकों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। गद्दी पर बैठकर हमें बेकफूक समझ रहे हैं। नियोजित शिक्षक ने ही गद्दी पर बिठाया है हटाना भी जानती है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें