ब्रेकिंग
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपराज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar EOU Raid: भवन निर्माण विभाग में धनकुबेर इंजीनियरों की लंबी लिस्ट ! GM कमलेश के बाद एक S.E. की संपत्ति चर्चा में, 'पत्नी' के नाम पर करोड़ों की 'प्रॉपर्टी' छुपा कर बैठे हैं... Bihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपराज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar EOU Raid: भवन निर्माण विभाग में धनकुबेर इंजीनियरों की लंबी लिस्ट ! GM कमलेश के बाद एक S.E. की संपत्ति चर्चा में, 'पत्नी' के नाम पर करोड़ों की 'प्रॉपर्टी' छुपा कर बैठे हैं... Bihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरार

BIHAR NEWS : नहर में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से गई जान, परिजनों में मातम का माहौल

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नहर में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. दोनों बच्चे अपने मां-बाप के इकलौते संतान थे। यह घ

BIHAR  NEWS : नहर में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से गई जान, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां  नहर में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. दोनों बच्चे अपने मां-बाप के इकलौते संतान थे। यह घटना औरंगाबाद के दरियापुर में बाकन नहर का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर के बाकन नहर में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान दरियापुर गांव निवासी सुनील साव के 12 वर्षीय और सरवन कुमार केसरी के बेटे के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। इस घटना की सुचना मिलने के बाद फेसर थानाध्यक्ष सूरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से खेलने की बात कहकर साइकिल से निकले थे। दोनों साइकिल चलाते चलते गांव से कुछ दूर बाकन नहर की चले गए। जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। सभी उन्हें ढूंढने निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने यह सूचना दी कि घर से करीब 100 मीटर दूरी पर बाकन नहर के पास दो साइकिल और कपड़े पड़े हुए हैं।जानकारी मिलते ही परिजन वहां दौड़े पड़े। इसके बाद कपड़ों से बच्चों की पहचान हो सकी। 


इधर, बच्चे के डूबने की आशंका देखते हुए स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया। नहर में उनकी खोज की गई और काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को नहर से बरामद किया गया। दोनों बच्चे अपने मां-बाप के इकलौते संतान थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छा गया है।