ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

नहाने के दौरान पोखर में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: इस वक्त बड़ी खबर बेगूसराय से सामने निकल कर आ रही है जहां पोखर में नहाने के दौरान चाचा भतीजे की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही मृतक के ग

नहाने के दौरान पोखर में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त बड़ी खबर बेगूसराय से सामने निकल कर आ रही है जहां पोखर में नहाने के दौरान चाचा भतीजे की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के चौधराइन पोखर की है। 


मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी बुद्धो राय के 16 वर्षीय बेटे विक्की कुमार एवं रंजीत राय के 12 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विक्की और प्रिंस घर से अपने खेत को देखने निकला था। तभी इस दौरान खेत के पास पानी भरे गहरे गड्ढे में दोनों नहाने लगे। नहाने के दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वे पोखर के गहरे पानी में चले गये।


 मौके पर मौजूद बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे और दोनों युवकों को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन दोनों युवक तब तक गहरे पानी में डूब गये। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को पोखर से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघरा थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


 तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पानी भरे गड्ढे में विक्की एवं प्रिंस की गहरे पानी में डूबने से  मौत हो गयी है। विक्की रिश्ते में प्रिंस का चाचा लगता है। चाचा भतीजे दोनों मिलकर पानी भरे गड्ढे में स्नान कर रहे थे तभी इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया जिससे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गयी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता