ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

नदी में डूबकर 8 साल के बच्चे की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

PURNEA: पूर्णिया के अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आमगाछी में एक 8 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर बच्चे का शव 10 घंटे बाद बरामद हुआ। घटना के बाद गांव में म

नदी में डूबकर 8 साल के बच्चे की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आमगाछी में एक 8 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर बच्चे का शव 10 घंटे बाद बरामद हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चे की पहचान 8 वर्षीय मो. नासीर के रूप में हुई है। जो पूर्णिया ज़िला अंतर्गत अमौर प्रखंड के आमगाछी का रहने है । बच्चे के पिता विदेश में मजदूरी करते हैं । जबकि घर में मां के अलावा 3 बहन और 4 भाई हैं । 


घटना के संबंध में मृतक के चाचा वसीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 2:30 बजे मृतक वसीम की माँ मुनेजा खातून और बहन गांव में ही घर के करीब खेत देखने गई हुई थी । तभी 8 वर्षीय नासीर नदी में डूब गया । इधर मां और बहन को इस बात की भनक तक नहीं लगी । बच्चे के डूबने का पता तब चला जब दूसरे बच्चे ने देखा । ज़ब तक बच्चे को बचा पाते , तब तक वह डूब चूका था । 


इधर घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और सभी मिलकर बच्चे की तलाश में जुट गए । लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया । गांव वालों ने होशियारी दिखाते हुए घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर जाल बिछाया । शनिवार सुबह करीब 4 बजे बिछाए जाल में बच्चे का शव आकर फंस गया । तब जाकर बच्चे के शव को बरामद किया गया । शव मिलने के बाद से ही परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है । इधर शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद अमौर थाना पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया ।


गौरतलब है कि पूर्णिया के तटीय इलाकों में इन दिन नदियां उफान पर है और शैलाब के मंज़र देखने को मिल रहा है। नेपाल की तराई में लगातार बारिश से हालात और भी भयावह है । ऐसे में नदियों में डूबकर मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ना शुरू होने लगी है। हर साल नदियों में दर्जनों जाने डूबकर जाती है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता