ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

मुजफ्फरपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, घर से 300 मीटर दूर बांसबाड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक घर से सुबह टहलने निकला था, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव बांस की झाड़ी से बरामद हुआ। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल

मुजफ्फरपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, घर से 300 मीटर दूर बांसबाड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बांस की झाड़ी से बरामद किया गया। घटना सिलौत वासुदेव गांव की है, जहां 23 वर्षीय गुलशन कुमार का शव उसके घर से करीब 300 मीटर दूर मिला। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है।


मृतक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह करीब एक महीने पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आया था और परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8 बजे गुलशन घर पर चाय पीने के बाद टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।


कुछ देर बाद गांव के कुछ बच्चे पास के बगीचे में सूखी पत्तियां चुनने पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर बांस की झाड़ी में पड़े एक युवक पर गई। बच्चे डर गए और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही परिवार वालों के होश उड़ गए, क्योंकि जमीन पर पड़ा युवक गुलशन था। लोगों ने तुरंत उसे देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


मामला उस वक्त और रहस्यमय हो गया जब गुलशन का शव बिना शर्ट के मिला। परिजनों ने बताया कि वह घर से शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन घटनास्थल पर उसका शर्ट और मोबाइल फोन शव के पास पड़ा मिला। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।


मृतक के पिता ने बताया कि गुलशन सुबह सामान्य तरीके से घर से निकला था। किसी विवाद या परेशानी की जानकारी परिवार को नहीं थी। उन्होंने कहा कि आखिर उसके साथ क्या हुआ, यह समझ से बाहर है।


घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं।


मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।