ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत; दो दर्जन यात्री घायल

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर औराई के गोपालपुर के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य के बाद यातायात सुचारू करा दिया है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर औराई थाना क्षेत्र के गोपालपुर के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रही 'गिरजा' बस और सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर आ रही 'सनोवर' बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में गिरजा बस के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार लगभग दो दर्जन (24) यात्री घायल हो गए। 



मृतक चालक की पहचान सीतामढ़ी जिले के डुमरा निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है। घटना इतनी जबरदस्त थी कि गिरजा बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अजीत शर्मा स्टेयरिंग व केबिन के बीच बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।



स्थानीय ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आम लोगों के सहयोग से गैस कटर मशीन मंगाकर बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटा और काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला।



दुर्घटना में चोटिल हुए करीब दो दर्जन यात्रियों में से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, कुछ गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।



इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बताया कि घटना घटी है और राहत कार्य पूरा कर लिया गया है। फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता