ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेचने का वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सरकारी स्कूल की किताबों को कबाड़ी से बेचने का वीडियो वायरल हो रहा है। मुजफ्फरपुर के मधुरपट्टी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में किताबों की बिक्री शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

बिहार
वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: एक ओर जहां गायघाट प्रखंड में शिक्षा और साक्षरता की स्थिति को सुधारने के दावे किए जा रहे हैं। बच्चे पढ़ने की ललक के साथ स्कूल पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां उनको किताबें पढ़ने को भी नहीं मिल रही हैं। वहीं गायघाट प्रखंड के एक सरकारी स्कूल से किताबें कबाड़ी को बेच दी गईं है।


शुक्रवार को सरकारी स्कूल में कबाड़ी वाले से बच्चों की किताबें बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। वीडियो गायघाट अंतर्गत ग्राम मधुरपट्टी में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि यह साफ नहीं है कि किताबें किस सत्र का हैं। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक स्कूल के कमरे में कबाड़ी दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तराजू भी रखा हुआ है। किताबों को उठाकर तराजू पर रख रहे हैं। तराजू पर किताबों की तौल हो जाने के बाद  इससे साफ है कि सरकारी विद्यालय से किताबें कबाड़ में बेची गई हैं। 


वायरल वीडियो मधुरपट्टी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि किताबें किस सत्र की हैं। इसके साथ ही वीडियो में किताबें उठाकर रखने वाले शख्स के अलावा एक और व्यक्ति नजर आ रहा है। यह व्यक्ति विद्यालय का शिक्षक है या कोई और ?वहीं वीडियो के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता