ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के फैसले पर क्या बोले?बिहार के भ्रष्ट 'इंस्पेक्टर' की संपत्ति जब्त करने के आदेश, निगरानी कोर्ट ने DA केस में राजसात करने का सुनाया फैसला..बिहार में बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर‎वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी 11 अप्रैल को लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल, यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई होगी तेज: देव ज्योति मोतिहारी जहरीली शराब कांड: पुलिस एक्शन के बीच आरोपी की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामालंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के फैसले पर क्या बोले?बिहार के भ्रष्ट 'इंस्पेक्टर' की संपत्ति जब्त करने के आदेश, निगरानी कोर्ट ने DA केस में राजसात करने का सुनाया फैसला..बिहार में बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर‎वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी 11 अप्रैल को लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल, यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई होगी तेज: देव ज्योति मोतिहारी जहरीली शराब कांड: पुलिस एक्शन के बीच आरोपी की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा

बिहार का यह सदर अस्पताल हुआ हाईटेक: लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल हाईटेक हो गया है. अब QR कोड और ABHA ऐप से घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर मरीज लंबी लाइनों से बच सकेंगे. सदर अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर विशेष QR कोड स्कैनर लगाए गए हैं.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिलावासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर है। मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था अब पूरी तरह डिजिटल और हाईटेक हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, जिससे अब मरीजों को घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग अभी भी पुराने तरीके से पर्ची कटाने के लिए लाइनों में लगकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।


सदर अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर विशेष QR कोड स्कैनर लगाए गए हैं। मरीज या उनके परिजन अपने मोबाइल से इन कोड्स को स्कैन कर 'आभा' (ABHA - Ayushman Bharat Health Account) ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए घर बैठे ही ओपीडी (OPD) के लिए ऑनलाइन नंबर बुक किया जा सकता है। ऐप में मरीज को अपनी बुनियादी जानकारी भरनी होती है, जिसके बाद एक डिजिटल टोकन जेनरेट हो जाता है। इसके बाद मरीज सीधे तय समय पर डॉक्टर के पास जाकर परामर्श ले सकते हैं।


अस्पताल में इलाज कराने आए भगवानपुर के एक युवक ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, "जब मैं पहली बार अस्पताल आया था, तो मुझे रजिस्ट्रेशन के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा था, जिससे काफी परेशानी हुई। लेकिन वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से मुझे आभा ऐप के बारे में पता चला। अब मैंने इसे डाउनलोड कर लिया है और आज मेरा काम बहुत जल्दी हो गया। यह सुविधा वाकई समय बचाने वाली है।"


सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ज्ञानेंदु शेखर ने बताया कि अस्पताल को पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, "ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले से ही चालू है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण लोग इसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। हमारा उद्देश्य अस्पताल में भीड़ को कम करना और मरीजों के कीमती समय को बचाना है।"


डॉ. शेखर ने आम जनता से अपील की है कि वे तकनीक का साथ दें और अस्पताल आने से पहले या परिसर में लगे स्कैनर का उपयोग कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं। इससे न केवल मरीजों को मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि अस्पताल प्रबंधन को भी बेहतर व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट- मनोज कुमार, मुजफ्फरपुर

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें