ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार

पहले हाथ-पैर बांधे, फिर आंखों पर पट्टी… मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड शिक्षक के घर बंदूक के बल पर 30 लाख की डकैती

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर में घुसकर करीब 30 लाख रुपये के गहने, नकदी और मोबाइल लूट लिए। वारदात के दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के...

पहले हाथ-पैर बांधे, फिर आंखों पर पट्टी… मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड शिक्षक के घर बंदूक के बल पर 30 लाख की डकैती
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज डकैती की घटना सामने आई है. जहां हथियार से लैस बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने, नकदी और मोबाइल लूट लिए. बदमाशों ने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला को बंदूक दिखाकर पहले बंधक बनाया और फिर आराम से पूरे घर की तलाशी लेकर वारदात को अंजाम दिया.


घटना औराई थाना क्षेत्र के राजखंड वार्ड नंबर-1 की है. शुक्रवार देर रात चार से पांच बदमाश सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए. बताया जा रहा है कि उस समय रिटायर्ड शिक्षक शंकर दयाल शाही घर के बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी घर के अंदर थीं.


घर में घुसते ही बदमाशों ने सुनीता देवी को हथियार दिखाकर डराया. इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी लगा दी. महिला के कुछ समझ पाने से पहले ही बदमाशों ने पूरे घर को खंगालना शुरू कर दिया.


बदमाशों ने कमरे में रखी आलमारी और ट्रंक का ताला तोड़ दिया. इसके बाद करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग एक किलो चांदी के जेवर, 70 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. परिवार के अनुसार, लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा है.


घटना के बाद जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.


स्थानीय लोगों के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी घर में अकेले रहते हैं. उनका बेटा रविरंजन कुमार इंडियन एयर फोर्स में तैनात है और फिलहाल राजस्थान में ड्यूटी पर है. पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को पहले से घर की स्थिति की जानकारी थी और इसी वजह से उन्होंने इस घर को निशाना बनाया.


पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है. साथ ही स्थानीय लोगों और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सके.


डीएसपी पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.