ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले; देखिए.. पूरी लिस्ट

Bihar Police News: मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 11 थानों के थानेदार बदले गए हैं और नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर एसएसपी कार्यालय ने आदेश जारी किया है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के 11 थानों के थानेदारों को बदल दिया गया है और उनकी जगह नए थानेदारों को तैनात किया गया है।


तिरहुत रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर कार्यकुशलता, लोकहित और रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए  मुजफ्फरपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक का कांतेश कुमार मिश्रा ने कई थाना प्रभारियों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसको लेकर एसएसपी कार्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।


अहियापुर थाने के एसएचओ जितेंद्र महतो को मनियारी का थानेदार बनाया गया है। औराई के थानेदार राजा सिंह को गायघाट का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हेमलता कुमारी को औराई थाने का थानेदार नियुक्त किया गया है। काजी मोहम्मदपुर थाने में तैनात शिवचंद्र यादव को बरियारपुर का एसएचओ बनाया गया है। वहीं कांटी थाना में तैनात यशवंत कुमार मिश्रा को बोचहां का थानेदार बनाया गया है। मोतिपुर थाना में तैनात अमिता सिंह को महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। 


वहीं मनियारी के थानेदार जय प्रकाश गुप्ता को अनुसंधान इकाई, साइबर थाना भेजा गया है। बोचहां के थानेदार श्रीकांत चौरसिया को अनुसंधान इकाई, सदर थाना, बरियारपुर के थानेदार अरविंद कुमार को अनुसंधान इकाई, अहियापुर थाना, महिला थाने की थानेदार सबिता कुमारी को प्रभारी एएचटीयू कोषांग, एसएसपी कार्यालय जबकि गायघाट थानाध्यक्ष सरूण कुमार मंडल को अनुसंधान इकाई, अहियापुर थाना में तैनात किया गया है।


Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले; देखिए.. पूरी लिस्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता