Bihar Viral Video: मुजफ्फरपुर में पुलिस की गश्ती गाड़ी के अंदर बैठे कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो नगर थाना परिसर का बताया जा रहा है, जहां थाना परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ी के अंदर एक कुत्ता आराम से बैठा नजर आ रहा है.
बताया जा रहा है कि पुलिस की गश्ती गाड़ी थाना परिसर में खड़ी थी. इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर गाड़ी के अंदर बैठे कुत्ते पर पड़ी. किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग कमेंट और मैसेज के जरिए इस पूरे मामले पर मजाकिया प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर चिंता जताई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुजफ्फरपुर शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार देखने को मिल रही है. इनके कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को कई जगहों पर परेशानी का सामना करना पड़ता है.
फिलहाल पुलिस की गश्ती गाड़ी में कुत्ते के आराम फरमाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.





