ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलापूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना कीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलापूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना की

महज 4 रुपये के लिए वर्दी हुई शर्मसार… मुजफ्फरपुर में सिपाही ने दुकानदार पर तानी पिस्टल, CCTV में कैद हुई करतूत

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में महज 4 रुपये के विवाद ने पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया, जब एक सिपाही ने गुस्से में आकर दुकानदार पर पिस्टल तान दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई...

महज 4 रुपये के लिए वर्दी हुई शर्मसार… मुजफ्फरपुर में सिपाही ने दुकानदार पर तानी पिस्टल, CCTV में कैद हुई करतूत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां महज 4 रुपये के विवाद में एक सिपाही ने अपनी वर्दी की मर्यादा भूलकर दुकानदार पर पिस्टल तान दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, मोतीपुर हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात सिपाही दीपू कुमार पाल की ड्यूटी मोतीपुर से चांदनी चौक तक लगी हुई थी। बीते दिनों ड्यूटी खत्म करने के बाद वह सिविल ड्रेस में अपनी सर्विस पिस्टल के साथ सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के नेकनाम चौक पर अपने एक दोस्त से मिलने पहुंचा था।


बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह अपने दोस्त के साथ एक पान दुकान पर लस्सी पीने के लिए रुका। लस्सी पीने के बाद दुकानदार से महज 4 रुपये को लेकर उसका विवाद हो गया। मामूली सी बात पर सिपाही का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि उसने तुरंत अपनी पिस्टल निकाल ली और दुकानदार पर तान दी। इस दौरान उसने दुकानदार को धमकाने की भी कोशिश की।


सिपाही को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है। घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।


मामला जैसे ही मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद आरोपी सिपाही दीपू कुमार पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


इसके साथ ही सिवाईपट्टी थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिपाही फिलहाल फरार है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है।


एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की अनुशासनहीनता और कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। उन्होंने यह भी कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर कानून के रखवाले ही इस तरह की हरकत करेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।