ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR CRIME : घर में सोए युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया यह आरोप

BIHAR CRIME : मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में घर के बरामदे पर सोये हुए अवस्था में

BIHAR CRIME : घर में सोए युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया यह आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में घर के बरामदे पर सोये हुए अवस्था में बदमाशों ने गांव निवासी स्व. संजय सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में  हड़कंप का माहौल कायम हो गया। 


वहीं,घटना की जानकारी मिलते पारू पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा, थानेदार चंदन कुमार एफएसएल टीम के पहुंच वैज्ञानिक ढंग से जांच कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए शव को अपने कब्जे करना चाहा। परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए शव को ले जाने रोक लगा दी।


बताया जा रहा है कि,शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अभिमन्यु घर के बरामदे में सो गया था। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने उसके गले में करीब से दो गोली मार दी। सुबह जब मां ने देखा तो बेटे की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग मौके पर जुटने लगे।


वहीं, मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। एक साल पहले पिता का निधन हो चुका था, जिसके बाद मां और बेटा ही घर में रहते थे। अभिमन्यु टीव्हीएस बाइक एजेंसी में काम करता था।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पारू थानाध्यक्ष चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की सूचना पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। परिजनों का कहना है कि अभिमन्यु का किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर भी अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।