ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

वाह रे शराबबंदी ! नशे में धूत कार सवार ने तीन को कुचला, पुलिस का राइफल छीन फरार; बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। राज्य में इसके रोकथाम को लेकर

वाह रे शराबबंदी ! नशे में धूत कार सवार ने तीन को कुचला, पुलिस का राइफल छीन फरार; बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। राज्य में इसके रोकथाम को लेकर कई तरह के नियम भी बनाए गए हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून का क्या हाल है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां नशे में धुत युवकों ने गुरुवार की रात तांडव मचा दिया है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में कार पर सवाल नशे में धुत युवकों ने गुरुवार की रात तांडव मचा दिया।  कल्याणी अंडी गोला मोड़ के पास कार सवारों के राइफल छीनने की घटना के बाद करीब तीन घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। कार की चपेट में आने से चोटिल हुए सब्जी विक्रेता आकाश कुमार, रोहित कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि जवाहरलाल रोड की ओर से आए कार सवार तीन युवक अंडी गोला की ओर मुड़ना चाह रहे थे। इसी दौरान सामने से नगर थाने की गश्ती गाड़ी आ गई।


वहीं, पुलिस को देखकर नशे में धुत कार सवार युवकों ने अचानक अपनी गाड़ी को बैक कर लिया और तेजी में भागने की जुगाड़ में लग गए। इस क्रम कार से एक युवक नीचे उतर चुका था। इसी दौरान कार से पहले ठेला चालक को धक्का मारा, फिर तीन सब्जी विक्रेताओं को रौंद दिया। सामने से आए थानेदार विजय कुमार सिंह और पुलिस जवान मृत्युंजय कुमार को भी कार से ठोकर लगी। पुलिस जवान मृत्युंजय ने युवकों को सामने से रोकने का प्रयास किया। ऐसे इ तेजी में भाग रही कार के साइड मिरर में मृत्युंजय की राइफल का फीता फंस गया। कार में फंसी राइफल को लेकर युवक भागे। आगे जाकर राइफल कार में रख ली।


उधर, इस घटना के बाद इसके बाद नगर थानेदार और अन्य जवानों ने जिप्सी से कार का पीछा किया। अंडी गोला से बैरिया गोलंबर तक कार जिधर से गुजरती, अफरा तफरी की स्थिति बन जाती। वायरलेस पर मैसेज जारी होने के बाद अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार सवारों की घेराबंदी शुरू की। बैरिया पहुंचने के बाद कार सवार रायफल फेंकर भगवानपुर की ओर भाग निकले। कार सवारों को घेरने के लिए फरदो और भगवानपुर के पास देर रात तक नाकेबंदी की गई। वहीं , देर रात चली छापेमारी में तीन अन्य युवक के साथ एक सफेद कार पकड़ी गई है। पुलिस युवकों का सत्यापन कर रही है।