ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

व्यवसायी की हत्या के विरोध में 25 को मुजफ्फरपुर बंद, आज से काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में जर्दा व्यवसाई हत्याकांड मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने मुजफ्फरपुर बंद समेत कई कार्यक्रम का

व्यवसायी की हत्या के विरोध में 25 को मुजफ्फरपुर बंद, आज से काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में जर्दा व्यवसाई हत्याकांड मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स  ने मुजफ्फरपुर बंद समेत कई कार्यक्रम का ऐलान किया है. 22 फरवरी से 24 फ़रवरी तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. साथ ही 24 फरवरी की शाम व्यवसाई कैडल मार्च करेंगे. उसके बाद 25 फ़रवरी को मुजफ्फरपुर बंद का ऐलान किया है. 


उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में सदस्यों की बैठक हुई. इसमें जर्दा व्यवसायी गोविंद ड्रोलिया की हत्या की निंदा की गई. अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल पोद्दार व सदस्यों ने शहर की बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की. निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी से व्यवसायी व व्यापारी काला बिल्ला लगाएंगे और अपने प्रतिष्ठान पर काला झंडा लगा कर काला दिवस मनाएंगे.


व्यवसायी गोविंद ड्रोलिया की हत्या से दुखी व आक्रोशित शहर के तमाम पान मंडियां सोमवार को बंद रही. कल्याणी, केदारनाथ, गोला रोड, काली कोठी, दुर्गास्थान रोड पान मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा. दुकानदारों ने कहा शहर में पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण यह घटना हुई है. गोविंद ड्रोलिया पान मसाला के बड़े व्यवसायी थे. शहर के अधिकांश थोक व्यवसायी गोविंद की दुकान से ही माल उठाते थे.


बता दें कि 20 फरवरी की रात जर्दा कारोबारी की नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशो ने गोली मार हत्या की थी. पुलिस की कार्यशौली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि व्यवसायियों के जान-माल की सुरक्षा व्यवस्था में बार-बार पुलिस विफल क्यों हो रही है. पुलिस की इस नाकामी से व्यवसायियों में दहशत है. व्यापारी वर्ग में रोष है.