ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Vande Bharat Train: बिहार को वंदे भारत की नई सौगात, इस रूट पर विस्तार की तैयारी

Vande Bharat Train: चुनावी साल में बिहार को कई बड़ी सौगातों से नवाजा गया है, जिसमें बिहार की यातायात की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए रेलवे द्वारा लगातार ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।

Vande Bharat Train
वंदे भारत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Vande Bharat Train: चुनावी साल में बिहार को कई बड़ी सौगातों से नवाजा गया है, जिसमें बिहार की यातायात की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए रेलवे द्वारा लगातार ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। अब एक और नए रुट से वंदे भारत का जल्द ही संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से होकर चलने वाली पहली वंदे भारत का जल्द गोरखपुर से अयोध्या धाम तक विस्तार किया जाएगा। 


दरअसल, रेलवे बोर्ड इसके लिए गोरखपुर से अयोध्या धाम के साथ पूरे परिचालन सेक्शन का बोर्ड फिजिबिलिटि सर्वे करा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि इसका विस्तार गोरखपुर से अयोध्या धाम तक किया जाये या नहीं। बता दें कि 26501/02 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत का परिचालन शुरू हुए करीब तीन महीने होने को हैं। लेकिन संचालन के बावजूद इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं हो पा रही है। इसी कारण कई बार यात्रियों और रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने ट्रेन के अयोध्या या बनारस तक विस्तार की मांग की थी।


साथ ही इसका एक सर्वे भी करा रहा है। इस सर्वे के बाद परिचालन विस्तार की संभावना अधिक है। वे रेलवे को मुजफ्फरपुर जंक्शन के विकास के साथ प्रीमियम ट्रेनों के परिचालन को लेकर सुझाव शिकायत देते रहते हें। पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं।


बता दें कि दानापुर-जोगबनी 26302 वंदे भारत बुधवार से नियमित चलेगी। यह सप्ताह के मंगलवार दिन को छोड़कर हफ्ते में छह दानापुर से और बुधवार को छोड़कर छह दिन जोगबनी से चलेगी। दानापुर से यह ट्रेन शाम 5.10 बजे खुलकर शाम 6.45 बजे मुजफ्फरपुर आएगी और पांच मिनट रुककर रवाना होगी। यह ट्रेन रात 1:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी। 


वहीं, 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत अहले सुबह 3.25 बजे जोगबनी से खुलकर सुबह नौ बजे मुजफ्फरपुर आएगी और 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर और जोगबनी के बीच 12 स्टेशनों पर रुककर 455 किमी की दूरी तय करेगी। इससे  लोगों को यातायात में सुविधा होगी।