ब्रेकिंग
Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी

तिरहुत स्नातक चुनाव में 3 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, अब 17 अभ्यर्थी मैदान में, 9 अक्टूबर तक नाम वापसी

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव 2026 में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया। राकेश कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह और असेश्वर राय के नामांकन रद्द होने के बाद अब 17 अभ्यर्थी...

बिहार न्यूज
9 अक्टूबर तक नाम वापस लेने का मौका
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्वि-वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर नामांकन पत्रों की बुधवार, 7 अक्टूबर को संवीक्षा की गई। यह प्रक्रिया आयुक्त कार्यालय, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर में निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरी की गई।


तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान कुल 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था। वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।


तीन नामांकन पत्र अस्वीकृत

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। संवीक्षा के दौरान तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तीन अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए।


अस्वीकृत नामांकन वाले अभ्यर्थियों में राकेश कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह और असेश्वर राय शामिल हैं।


नामांकन पत्रों की संवीक्षा पूरी होने के बाद अब तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 17 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।


9 अक्टूबर तक नाम वापस लेने का मौका

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम संख्या और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्वि-वार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन की ओर से चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट

टैग्स