ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ताड़ी दूकान पर बैठा युवक पुलिस को देख भागा, राजधानी एक्सप्रेस से कटकर हुई मौत; लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

MUZAFFARPUR : बिहार हमेशा ही अपने सनसनीखेज मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी मोबाइल टावर की चोरी, तो कभी रेल इंजन की चोरी की खबरें भी निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी

ताड़ी दूकान पर बैठा युवक पुलिस को देख भागा, राजधानी एक्सप्रेस से कटकर हुई मौत;  लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार हमेशा ही अपने सनसनीखेज मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी मोबाइल टावर की चोरी, तो कभी रेल इंजन की चोरी की खबरें भी निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस से भाग रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने जमकर बबाल काटा। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में पुलिस से बचकर भाग रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसके स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और जमकर बवाल काटा। भीड़ की ओर से किए गए पथराव में पुलिस के 5 जवान घायल हो गए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को इनलोगों के ऊपर जमकर लाठीचार्ज किया गया। यह पूरा मामला सदर थाना इलाके का बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, सदर थाना इलाके के रामदयालु इलाके में पुलिस टीम  छापेमारी के लिए पहुंची। इस बीच ताड़ी दुकान से एक युवक पुलिस के डर से भागने लगा। भागते-भागते वह रेलवे ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सोनू महतो के रूप में हुई है। वह रामदयालु स्टेशन के बगल वाले मोहल्ले में रहता था। सोनू की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल काटा। उन्होंने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 


इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद नगर डीएसपी राघव दयाल मौके पर पहुंचे। मगर उग्र भीड़ को देखते हुए उन्हें भी पीछे हटना पड़ा। इस दौरान डीएसपी के बॉडीगार्ड को भी पत्थर लगने से चोट आई है। वहीं सोनू के पिता का आरोप है कि उसका बेटा काम करके घर लौट रहा था। पुलिस ने ताड़ी दुकान के पास से उसे दौड़ाया। वह बचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी ट्रेन से कट गया। हालांकि पुलिस ने ताड़ी दुकान पर छापेमारी से इनकार किया है। डीएसपी राघव दयाल का कहना है कि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग उन्हीं पर छापेमारी का आरोप लगाकर बवाल करने लगे।