ब्रेकिंग
Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?

SKMCH के पैथोलाजी लैब पर गिरा ठनका, सर्वर और जांच मशीनें ठप; मरीजों की परेशानी बढ़ी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के SKMCH की पैथोलॉजी लैब में देर रात ठनका गिरने से सर्वर और जांच मशीनें ठप हो गईं। डिजिटल सिस्टम बंद होने से ब्लड सैंपल की डेटा एंट्री और जांच रिपोर्ट प्रभावित हुई, जिसके चलते मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के एसकेएमसीएच की पैथोलाजी लैब में देर रात तेज बारिश के दौरान गिरे ठनका से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। अचानक हुए तेज धमाके और बापत के कारण लंब के कई अहम उपकरण और मुख्य सकी ठप हो गए, जिससे मरीजों की जांच प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो गई। 



देर रात तेज बारिश के बीच अचानक हुई तेज आवाज से लैब में ड्यूटी पर तैनात लैब टेक्नीशियन और कर्मचारी दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। स्थिति सामान्य होने पर जब कर्मचारी वापस लैब में लौटे, तो बायोकेमिस्ट्री जांच मशीन से जुड़ा कंप्यूटर और विभाग का मुख्य सर्वर बंद पड़ा था। सर्वर ठप होने की वजह से नहीं ब्लड सेंपल का डेटा एंट्री हो सका और नहीं जांच रिपोर्ट। 



जिसके के कारण पूरे डिजिटल प्रणाली और जांच ठप पड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही डेटा आपरेटर राहुल कुमार देर रात ही अस्पताल पहुंचे और सर्वर व सिस्टम को दोबारा चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मुख्य सर्वर चालू न से पाने के कारण सुबह भी व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी।



इसके चलते पैथोलाजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और दूर-दराज से आए मरीजों को अपनी जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि खराब हुए उपकरणों और बंद पड़े उपकरणों को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए, टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता