ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

SKMCH के प्रसव कक्ष में लगी आग, भागने के दौरान दो प्रसूता गिरी, फर्श पर ही हो गई डिलीवरी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के SKMCH में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव कक्ष में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया. जिस वक्त आग लगी उस समय दो प्रसूता

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के SKMCH में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव कक्ष में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया. जिस वक्त आग लगी उस समय दो प्रसूता को प्रसव के लिए टेबल पर लिटा दिया गया था. आग लगने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया.

आनन-फानन में टेबल पर लिटाई गई प्रसूता अपने परिजनों के साथ भागने लगी. भागने के दौरान दोनों प्रसूता फर्श पर गिर गई और फ्लोर पर ही बच्चे का जन्म हो गया. थोड़ी देर के लिए सबके हलक सूख गये लेकिन परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सूझबूझ से मां और बच्चे दोनों की जान बच गई.

इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती सभी प्रसूता और उनके परिजन काफी डर गये. आनन-फानन में प्रसव कक्ष की बिजली काट गई और अस्पतालकर्मियों ने हालात को कंट्रोल किया. करीब 6 घंटे बाद प्रसव कक्ष की बिजली दोबारा शुरू की जा सकी.