ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

शराब तस्करी में बर्खास्त दारोगा पहले फर्जी बेल ऑर्डर पर जेल से निकला, फिर तस्कर से डील करते गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: शराब तस्करी में तीन साल पहले बर्खास्त दारोगा को एक बार फिर से तस्कर से डील करते गिरफ्तार किया गया है. अवनी भूषण प्रसाद सिंह को शराब तस्करों से डीलिंग करते मुजफ्फर

शराब तस्करी में बर्खास्त दारोगा पहले फर्जी बेल ऑर्डर पर जेल से निकला, फिर तस्कर से डील करते गिरफ्तार
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शराब तस्करी में तीन साल पहले बर्खास्त दारोगा को एक बार फिर से तस्कर से डील करते गिरफ्तार किया गया है. अवनी भूषण प्रसाद सिंह को शराब तस्करों से डीलिंग करते मुजफ्फरपुर के गायघाट में गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही मौके से शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी गायघाट के ग्यासपुर में शुक्रवार की रात शराब तस्तर डील करने के लिए जुटे हुए हैं.  पार्टी के दौरान शराब तस्करी की बड़ी डील हुई. डील के बाद दो लग्जरी गाड़ी से लौटते समय एसआईटी ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया. एसआईटी टीम के द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पहले तो अवनि भूषण ने पुलिस टीम को चकमा देने का प्रयास किया. लेकिन, दरभंगा के रहने वाले अवनि भूषण गायघाट में पार्टी में आने का कोई औचित्य पुलिस को नहीं बता सके.

जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कटरा थाना ले गई. कड़ाई से पूछताछ के बाद अवनि भूषण और शराब तस्करों के साथ डीलिंग के पुख्ता सबूत पुलिस टीम के हाथ लगे. जिसके बाद पुलिस ने अवनि भूषण प्रसाद सिंह और अनिल कुमार पांडे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य को छोड़ दिया गया.

बताया जाता है कि अवनि भूषण मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाने में थानेदार रह चुके हैं. मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी स्थानांतरण किया था. इसी दौरान तीन साल पहले पटना में जाकर शराब तस्करों से डीलिंग करते पुलिस ने उन्हें पकड़ा था. जिसके बाद उन्हें डिपार्टमेंट ने बर्खास्त कर दिया था. बर्खास्त दारोगा अवनि भूषण के संबंध में बताजा जाता है कि फर्जी बेल ऑर्डर देकर वह पटना में पकड़ाने के बाद जेल से छूठा था.