ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार के इस जिले में अवैध नर्सिंग होम पर चला प्रशासन का डंडा, 15 को किया गया सील; कैसे वर्षों से थे संचालित?

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध निजी नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन का डंडा चला है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित 15 नर्सिंग होम को सील कर दिया है.

Bihar News
15 अवैध निजी नर्सिंग होम सील
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन के टीम ने विशेष अभियान चलाया। खासकर जिले के मेडिकल कॉलेज के आसपास कुकुरमुत्ते की तरह कई अवैध नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं। एसडीओ पूर्वी अमित कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस की टीम संयुक्त रूप से अभियान का हिस्सा बनी।


इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन से अधिक नर्सिंग होम का जांच पड़ताल किया गया, जिसमें कुछ भी ठीक नहीं था। इसके बाद 15 नर्सिंग होम को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस की टीम ने सील कर दिया। मामले पर एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने कहा कि निजी नर्सिंग होम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है, जिसमें करीब 17 नर्सिंग होम का जांच पड़ताल की गई है।


उन्होंने बताया कि अब तक 15 नर्सिंग होम सील किया गया है और अन्य के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। अब बड़ा सवाल है कि आखिर जिले में किसके सह पर वर्षों से यह अवैध नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे थे। क्या विभाग के अधिकारी और कर्मी इस खेल में लिप्त है। ऐसे कई सवाल हैं जो लोगों के मन में हैं जिसके लोग जवाब तलाश रहे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता