ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

सम्राट चौधरी को बिहार का सीएम बनाने के लिए हवन-पूजन, समर्थकों ने की यह मांग

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर समर्थकों ने हवन-पूजन किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

Bihar News
सम्राट के लिए हवन
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सीएम की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है हालांकि उनके चाहने वाले अब भगवान की शरण में हैं और उन्हें सीएम बनाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर विशेष हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम घोसौत बाजार स्थित मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की कामना की।


कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजा बाबू के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सम्राट चौधरी के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और उनके नेतृत्व को बिहार के लिए उपयुक्त बताया।


आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी भूमिका निभाएं और प्रदेश के नेतृत्व को मजबूत करने में सहयोग करें। उनका कहना था कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता