ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सहेली को किताब देने के बहाने घर से निकली नई नवेली दुल्हन, प्रेमी संग हुई फरार

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो- गरीब मामला मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज 6 महीने बाद एक छोटा सा बहाना बनाकर अपने पुराने आशिक के

सहेली को किताब देने के बहाने घर से निकली नई नवेली दुल्हन, प्रेमी संग हुई फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो- गरीब मामला मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज 6 महीने बाद एक छोटा सा बहाना बनाकर अपने पुराने आशिक के साथ फरार हो गई। जिसके बाद लड़की से ससुराल वाले ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव का है। 



इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, नई नवेली दुल्हन का कुछ दिन पहले ही परीक्षा के लिए कॉलेज के दौरान एक युवक से बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों में धीर-धीरे बातचीत बढ़ने लगी और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन, इसी दौरान लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी वैशाली में 6 महीने पहले कर दिया। इसके बाद अब वो सुसराल से वापस मायके आने के बाद  सहेली को किताब देने के बहाने निकली और फ़ोन से बाचीत कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं, इस पूरे मामले में लड़की के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 



इधर, इस पूरे मामले में अब लड़की का परिवार एक अलग की कहानी बता रहा है। युवकी की मां का कहना है कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी ने अगवा कर लिया है। उनकी बेटी को कॉलेज से अगवा कर लिया है। इससे पहले भी उसने युवती का अपहरण किया था। फिर दोनों परिवारों में बातचीत के बाद सुलह हो गई थी। परिवार ने दावा किया है कि, आरोपी युवक लड़की के ससुराल भी जाता था और फोन पर युवती को परेशान करता था। अब युवती के परिवार ने पुलिस ने मामले की जांच करने और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।