ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सदर अस्पताल में लगी आग, तीन शिशुओं के झुलसने की सूचना; राहत-बचाव कार्य जारी

MUZAFFARPUR : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सदर अस्पताल में शार्ट सर्किट से एनआइसीयू में आग लग गई है। जिसमें तीन शिशुओं के झुलसने की सूचना

सदर अस्पताल में लगी आग, तीन शिशुओं के झुलसने की सूचना; राहत-बचाव कार्य जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सदर अस्पताल में शार्ट सर्किट से एनआइसीयू में आग लग गई है। जिसमें तीन शिशुओं के झुलसने की सूचना है। उन्हें एसकेएमसीएच ले जाया गया है। सदर अस्पताल में राहत बचाव का कार्य जारी है। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, ज़िले के सदर अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु हॉस्पिटल में चल रहे एसएनसीयू वार्ड में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने सदर अस्पताल कि बिजली कट कर फायर फाइटर के सहारे आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


वहीं, आग लगने की सूचना पर अफरातफरी का माहौल पूरे हॉस्पिटल में बना रहा। इसके साथ ही एसएनसीयू वार्ड में भर्ती तीन बच्चों को आनन फानन में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी थी तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। वार्ड में भर्ती सभी बच्चों को एसकेएमसीएच मे भर्ती करा दिया गया है।


उधर, बिजली से चलने वाले सभी उपकरण ठीक है और उनकी जांच करवाई जा रही है।इसके  साथ ही उन्होंने कहा कि नवनिर्मित अस्पताल में किस प्रकार की वायरिंग की गई थी कि आग लग गई इसकी भी जांच कराई जाएगी।