ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

रिम्स में इलाज के दौरान फरार हुआ कुख्यात कैदी, बिना हथकड़ी लगाए चल रहा था इलाज, बिहार के मुजफ्फरपुर का है रहने वाला

JHARKHAND: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुरहानी थाना क्षेत्र के बथा परिया निवासी कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा इलाज के दौरान फरार हो गया है। अपहरण और हत्या के आरोप में उम्र कैद

 रिम्स में इलाज के दौरान फरार हुआ कुख्यात कैदी, बिना हथकड़ी लगाए चल रहा था इलाज, बिहार के मुजफ्फरपुर का है रहने वाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुरहानी थाना क्षेत्र के बथा परिया निवासी कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा इलाज के दौरान फरार हो गया है। अपहरण और हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा कृष्ण मोहन झा पिछले 27 दिनों से रांची के रिम्स में भर्ती था।


लीवर में संक्रमण की शिकायत के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान आज यानी रविवार की सुबह वह रिम्स के आईसीयू वार्ड से अचानक फरार हो गया। बिना हथकड़ी लगाए ही कृष्ण मोहन झा का रिम्स में इलाज किया जा रहा था जिसका फायदा उठाते हुए वह वहां से फरार हो गया। कैदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।


कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ धनंजय उर्फ काली झा के नाम से इस कुख्यात अपराधी को लोग जानते हैं। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुरहानी थाना क्षेत्र के बथना परिया का रहने वाला है। 5 वर्ष पहले उसे गिरफ्तार कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेजा गया था। 27 दिनों पहले लीवर में संक्रमण होने की शिकायत के बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स के मेडिसिन में डॉक्टर सीबी शर्मा के वार्ड में वह भर्ती था। 


विगत कुछ दिनों पहले सीएम और मुख्य न्यायाधीश को कुख्यात कृष्ण मोहन झा ने एक पत्र लिखा था और जान बचाने की गुहार लगाई थी। इलाज के दौरान सुरक्षा में तैनात किए गए दोनों जवानों की लापरवाही का कृष्ण मोहन झा ने फायदा उठाया और रविवार की सुबह वह रिम्स से अचानक फरार हो गया। इलाजरत कैदी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस के बीच हड़कंप मच गया। 


पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन फरार नक्सली के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बता दें कि इससे पहले भी रिम्स के मेडिसिन वार्ड से 4 कैदी फरार हो चुके है। इलाज के नाम पर रिम्स पहुंचने वाले कैदियों की सुरक्षा में सख्ती नहीं बरती जाती है। जिसका फायदा कैदी उठाते है। फरार कृष्ण मोहन झा का इलाज बिना हथकड़ी लगाए ही किया जा रहा था। जिसका कृष्ण मोहन ने भी फायदा उठाया और अस्पताल से फरार हो गया।