ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पूर्व मंत्रियों की उपस्थिति में थाने में झंडोत्तोलन से पूर्व गिरा तिरंगा, बीच में ही रुका राष्ट्र गान फिर आधे से शुरू हुआ, DSP ने इसे मानवीय भूल बताया

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाने में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया जा रहा था। तभी झंडोत्तोलन से पहले ही तिरंगा रस्सी से निकल गिर पड़ा। राष्ट्रगान

पूर्व मंत्रियों की उपस्थिति में थाने में झंडोत्तोलन से पूर्व गिरा तिरंगा, बीच में ही रुका राष्ट्र गान फिर आधे से शुरू हुआ, DSP ने इसे मानवीय भूल बताया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाने में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया जा रहा था। तभी झंडोत्तोलन से पहले ही तिरंगा रस्सी से निकल गिर पड़ा। राष्ट्रगान को बीच में ही रोकना पड़ गया। इस दौरान मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा और बसावन भगत समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। हालांकि डीएसपी ने इसे मानवीय भूल बताया। 


बता दें कि तुर्की थाने में झंडोत्तोलन के समय ही अचानक झंडा गिर गया। किसी तरह झंडे को जमीन पर गिरने से रोका गया। इस दौरान एक और भूल यह हुई कि झंडा गिरने के बाद राष्ट्रगान रोक दिया गया और फिर दोबारा जहां से राष्ट्रगान रुका था वहीं से फिर शुरू किया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।


 पत्रकारों के सवाल पर डीएसपी पश्चिम ने कहा कि मानवीय भूल हो सकती है। मामले की जांच होगी। लेकिन मानवीय भूल एक नहीं दो-दो बार कैसे हो गयी। यह सवाल लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या पुलिस कर्मियों को इसकी ट्रेनिंग नहीं दी गई थी कि कैसे झंडा लगाया जाता है। यह भारत के तिरंगे का अपमान है। 


अब देखना होगा कि पूरे मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। कही इस मामले की लीपापोती तो नहीं की जाएगी। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल मुजफ्फरपुर पुलिस के झंडोत्तोलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और तुर्की थाने की पुलिस से सवाल कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता