ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

'भइये' वाले बयान पर पंजाब के सीएम चन्नी के खिलाफ केस दर्ज, पटना और मुजफ्फरपुर में दर्ज हुआ मामला

DESK: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को धमकाने, अपमान व आहत करने का आरोप लगाया गया है। चन्नी के खिलाफ IPC की धारा 295, 295 (क), 504 औ

'भइये' वाले बयान पर पंजाब के सीएम चन्नी के खिलाफ केस दर्ज, पटना और मुजफ्फरपुर में दर्ज हुआ मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को धमकाने, अपमान व आहत करने का आरोप लगाया गया है। चन्नी के खिलाफ IPC की धारा 295, 295 (क), 504 और 511 के तहत न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि 24 फरवरी 2022 निर्धारित की है। 


सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बिहार और यूपी के लोगों का पंजाब के सीएम चन्नी ने अपमान किया है। पंजाब उनकी जागिर नहीं है। चन्नी के इस बयान ने बिहार और यूपी के लोगों को ठेस पहुंचाया है। उनके बयान से आहत होकर उन्होंने आज मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 


वही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गयी है। बीजेपी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना के कदमकुआं थाने में पंजाब के  मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। चन्नी के विवादित बयान पर उनसे माफी मांगने के साथ-साथ उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।



'भइये' वाले बयान पर पंजाब के सीएम चन्नी के खिलाफ केस दर्ज, पटना और मुजफ्फरपुर में दर्ज हुआ मामला

'भइये' वाले बयान पर पंजाब के सीएम चन्नी के खिलाफ केस दर्ज, पटना और मुजफ्फरपुर में दर्ज हुआ मामला