ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिर

Bihar Police News: मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चार थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जबकि एक SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 


एसएसपी के अनुसार, कार्यकुशलता, रिक्तियों और लोकहित को आधार बनाते हुए जिले के चार प्रमुख थानों में नए थानाध्यक्षों (कोतवाल) की नियुक्ति की गई है, जबकि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक निवर्तमान थानेदार को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस केंद्र (लाइन क्लोज) भेज दिया गया है। 


पुलिस कार्यालय द्वारा जारी सूची के तहत, साइबर थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात पु०नि० देवेन्द्र कुमार को सरैया थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, सरैया थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत पु०अ०नि० सुनील कुमार को स्थानांतरित करते हुए औराई थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। 


इसके अतिरिक्त, सकरा थाना के अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत पु०अ०नि० रविकांत कुमार को राजेपुर थाना की कमान सौंपी गई है और उन्हें वहां का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ, राजेपुर थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष पु०अ०नि० नीरज कुमार पर सख्त कार्रवाई की गई है। उन्हें थानाध्यक्ष के पद से मुक्त करते हुए वापस पुलिस केंद्र, मुजफ्फरपुर बुलाया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता