ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Police Encounter: सुबह -सुबह स्मैक कारोबारी और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Police Encounter: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामना आ रहा है। जहां आज अहले सुबह पुलिस और स्मैक कारोबारी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

BIHAR NEWS
bihar crime
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Police Encounter: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामना आ रहा है। जहां आज अहले सुबह  पुलिस और स्मैक कारोबारी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस मुठभेड़ में स्मैक कारोबारी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद भी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


जानकारी हो कि, आज सुबह जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोतीझिल के पास पुलिस को स्मैक कारोबारी के बीच मुठभेड़ हुई। इस स्मैक कारोबारी मनोज साह को पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पदाधिकारी का पिस्टल छीनकर भागने लगा उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई किया है। अब इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस पर पहले स्मैक कारोबारी के तरफ से फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की है। घायल स्मैक करोबारी नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड का रहने वाला है मनोज साह। घायल का इलाज पुलिस अभिरक्षा में मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।मंगलवार को दिन में ही पुलिस ने मनोज को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस रात में छापेमारी करने निकली थी। दिन में भी कई स्मैक के अड्डे पर पुलिस छापेमारी कर रही थी। मनोज को जैसे ही मौका मिला उसने दारोगा की पिस्टल छीन ली और भागा। पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी तो उसने गोली चला दी। मुठभेड़ की सूचना पर अहले सुबह एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।


आपको बता दें कि मनोज साह का शहर में स्मैक डीलिंग का बड़ा नेटवर्क है। कई थाना इलाके में उससे जुड़े पैडलर सक्रिय है। मिठानपुरा, अहियापुर, नगर और ब्रह्मपुरा में ज्यादातर स्मैक मनोज के सिन्डीकेट के बिकते है। उसके दोनों पुत्र भी इस धंधे से जुड़े है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले तक मनोज चाय की दुकान चलाता था। लेकिन स्मैक के धंधे में जुड़ने के बाद करोड़ो रुपये कमाई की। कई करोड़ से उसने जमीन खरीदकर मिठानपुरा में कई मंजिली भवन बनाई है। पुलिस उसकी संपत्ति जबती करेगी।