ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बेवफा पति से परेशान पत्नी ने लगाई पंचायत, भरी सभा में 'सौतन' की लाठी-डंडों से की पिटाई

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में महिलाओं की तरफ से पंचायत लगाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिलाओं ने ही पंचायत बैठाई फिर भरी पंचायत में एक महिला ने ही दूसरी महिला क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में महिलाओं की तरफ से पंचायत लगाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिलाओं ने ही पंचायत बैठाई फिर भरी पंचायत में एक महिला ने ही दूसरी महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. महिला रो-रोकर मदद की गुहार लगाती है, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.


महिला की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. दरअसल ये पूरा मामला एक पति की बेवफाई का है. एक ही युवक ने दो महिलाओं से शादी कर ली. पहली पत्नी ने जब अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो वह आगबबूला हो गई. जिसके बाद उसने गांव में पंचायत बुलाई. 


भरी पंचायत में पहली पत्नी ने अपने पति की दूसरी बीवी बेरहमी से पिटाई कर दी. महिला बार-बार लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसकी कोई मदद नहीं की. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. वहीं पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में सिटी एसपी ने कहा है कि किसी की भी पिटाई करना गैरकानूनी है. मामले में छानबीन कर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


टैग्स