ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर भड़का मुजफ्फरपुर का रहने वाला 'पाकिस्तानी दामाद', कहा-'पत्नी और बच्ची को भी कुर्बान करना पड़े तो गम नहीं'

Pahalgam Terror Attack: बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आफताब आलम की शादी पाकिस्तानी महिला से हुई है। उनकी पत्नी सायना कौसर पाकिस्तान के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनकी 5 साल की बच्ची भी है।

Pahalgam Terror Attack
पहलगाम हमले पर भड़का मुजफ्फरपुर का रहने वाला 'पाकिस्तानी दामाद'
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में हैं। देश के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ नफरत की आग है। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कई कठोर फैसले लिये हैं, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत सरकार की तरफ से सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया गया है।


इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से एक मामला सामने आया है। औराई के रहने वाले आफताब आलम की शादी पाकिस्तान की लड़की से हुई है। जिनसे उन्हें एक बेटी भी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी करीब दो महीने पहले पाकिस्तान चली गई थीं। आफताब आलम ने बताया कि उनकी पत्नी सायना कौसर पाकिस्तान के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनकी बेटी पाकिस्तान के एक प्राइवेट स्कूल में निजी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है।


पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए आफताब आलम ने कहा, "भारत को पाकिस्तान की इस हरकत का जवाब देना चाहिए। उस लड़ाई में अगर मुझे अपनी पत्नी और बच्ची को भी कुर्बान करना पड़े तो कोई गम नहीं। पहले देश है उसके बाद परिवार।" आफताब ने भारत सरकार से मांग की है कि इस बार पाकिस्तान को माफ न करें।


आफताब ने बताया कि 2012 में उनकी शादी पाकिस्तान में हुई। उनकी बेटी का जन्म भी पाकिस्तान में हुआ है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने लगातार 6 बार लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया था, लेकिन वीजा नहीं मिल पाया। उनकी पत्नी और बच्ची जब भी भारत आती हैं तो वे 6 महीने से लेकर साल भर तक रुकती हैं और फिर वापस चली जाती हैं। उन्होंने बताया कि हमेशा उनकी पत्नी और बच्ची से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत होती है। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद से वे पत्नी और बच्ची से बातचीत नहीं कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता