ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पांचवी के छात्र को शिक्षिका ने चप्पल और छड़ी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

MUZAFFARPUR: पांचवी कक्षा के छात्र की महिला टीचर ने चप्पल और छड़ी से बेरहमी से पीट दिया। जिसके कारण गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला टीचर के इस रवैय्

पांचवी के छात्र को शिक्षिका ने चप्पल और छड़ी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: पांचवी कक्षा के छात्र की महिला टीचर ने चप्पल और छड़ी से बेरहमी से पीट दिया। जिसके कारण गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला टीचर के इस रवैय्ये से परिजन काफी गुस्से में हैं और स्कूल प्रबंधन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि शिक्षा जब बच्चे को पीट रही थी तब स्कूल के अन्य शिक्षक खड़े होकर तमाशा देख रहे थे।


मामला मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा पंचायत की है जहां स्कूल की शिक्षिका ने पांचवी क्लास के बच्चे को चप्पल और छड़ी से इतना पीटा कि उसकी हालत बिगड़ गयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। 


जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। छात्र के पिता ने बताया कि जब उनके बेटे को पीटा जा रहा था तब अन्य टीचर भी स्कूल में मौजूद थे लेकिन किसी ने भी को नहीं बचाया। किसी ने भी पिटाई करने वाली शिक्षिका को ऐसा करने से नहीं रोका। शिक्षिका बेरहमी से पीटती रही और अन्य टीचर तमाशा देखते रहे। बच्ची की पिटाई को देखकर किसी का दिल नहीं पसीजा। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 


वही पिटाई करने वाली टीचर का कहना है कि बच्चे ने एक लड़की के साथ गलत व्यवहार किया था उसी की सजा दी गयी। जबकि बच्चे के पिता का कहना है कि खेलते वक्त वो किसी से सट गया था जिसके बाद मैडम ने उसे इस कदर पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गया। बेटे को चप्पल और छड़ी से पीटा गया लेकिन उसे बचाने की कोशिश किसी ने नहीं की। स्कूल के अन्य टीचर तमाशा देख रहे थे। पीड़ित बच्चे के पिता ने स्कूल प्रबंधन से दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

टैग्स