ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नल जल योजना की राशि गबन करना पड़ा महंगा, 4 वार्ड सदस्य और 4 सचिव पर मामला दर्ज

MUZAFFARPUR :बिहार के मुजफ्फरपुर में नल जल योजनाओं की राशि में गबन का मामला सामने आने के बाद वार्ड सचिव एवं वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.पारू की उस्ती और धरफरी पंचायत के वार्ड सच

नल जल योजना की राशि गबन करना पड़ा महंगा, 4 वार्ड सदस्य और 4 सचिव पर मामला दर्ज
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR :बिहार के मुजफ्फरपुर में नल जल योजनाओं की राशि में गबन का मामला सामने आने के बाद वार्ड सचिव एवं वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पारू की उस्ती और धरफरी पंचायत के वार्ड सचिव और वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उस्ती पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 4 धरफरी पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 12 में नल जल योजना में 4 वार्ड सदस्य और 4 सचिव पर 58 लाख घपले की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उस्ती पंचायत के वार्ड नंबर 4 और 3 में नल जल योजना की राशि की निकासी कर कर कार्य पूरा कर किए जाने को लेकर वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दूसरी ओर धरफरी पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 12 में नल जल योजना की राशि निकासी कर कार्य नहीं किए जाने को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव पर देवरिया थाने में मामला दर्ज कराया है.

 इस मामले में बीडीओ ने बताया कि उस्ती पंचायत के वार्ड 3 के सदस्य एवं सचिव के द्वारा 12 लाख और वार्ड 4 के खाते से 13 लाख पचास हजार का गबन किया गया है. साथ ही धरफरी पंचायत के वार्ड नंबर 1 एक के सदस्य और सचिव के द्वारा 15 लाख और 12 के खाते से 18 लाख की निकासी की गई है. मामला दर्ज होने के बाद इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.