ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर में डॉक्टर के बेटे का मर्डर, गेहूं के खेत में मिली डेडबॉडी

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन के बीच मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। डॉक्टर के सात साल के बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। देर रात घर के दरवाजे पर कैरम खेल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन के बीच मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। डॉक्टर के सात साल के बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। देर रात घर के दरवाजे पर कैरम खेल रहा पवन अचानक गायब हुआ तो फिर सुबह में खेत में उसकी डेडबॉडी मिली। मर्डर की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


जिले के कथैया इलाके में चर्चित डॉक्टर गुड्डू कुमार के सात वर्षीय के बेटे पवन कुमार की गर्दन रेतकर दर्दनाक हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को हरदी मेला बाजार स्थित गेहूं के खेत से बरामद किया है। डीएसपी पश्चिम कृष्ण मुरारी प्रसाद और कथैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटनास्थल पर जाकर तहकीकात किया है। स्वान दास्ता से भी छानबीन की की है। लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लग पाई है।


पिता डॉ. गुड्डू कुमार का कहना है कि उनका बेटा देर शाम सात बजे तक अपने दरवाजे पर कैरमबोर्ड खेल रहा था। अचानकवह गायब हो गया,लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस के साथ मिल जुलकर आसपास के इलाके में खोजबीन किया, लेकिन पता नही चल सका। सुबह में बच्चे का शव खेत मे बरामद होते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर डीएसपी कृष्णमुरारी प्रसाद ने कांड का जल्द उद्भेदन किये जाने की बात कही है.


टैग्स