ब्रेकिंग
‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसा‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसा

खेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौत

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में खेत में बकरी घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हो गया। कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए...

खेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में धान के खेत में बकरी घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. कहासुनी के बाद एक युवक ने 40 वर्षीय संतोष कुमार साह पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. सीने में चाकू लगने से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


घटना रविवार देर शाम छपरा यदु धर्मपुर गांव की है. मृतक की पहचान गांव के ही 40 वर्षीय संतोष कुमार साह के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, संतोष के धान के खेत में एक ग्रामीण की बकरी घुस गई थी. इससे धान की फसल को नुकसान हो रहा था. संतोष ने खेत में बकरी घुसने को लेकर आपत्ति जताई.


इसी बात को लेकर संतोष और बकरी के मालिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान बकरी मालिक ने गुस्से में आकर धारदार चाकू निकाल लिया और संतोष के सीने पर वार कर दिया.


चाकू लगने के बाद संतोष गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीण घायल संतोष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलने के बाद कांटी थाने के अपर थानेदार जितेंद्र कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया.


पुलिस ने स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है.


डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुटी है.