ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, अप्रैल में ₹3.61 करोड़ का जुर्माना वसूला

मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी महंगी पड़ रही है। अप्रैल 2026 में पुलिस ने 27,965 वाहनों का चालान काटकर ₹3.61 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला, जिसमें सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट चालकों पर हुई।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अप्रैल 2026 के पूरे महीने चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इन आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि जिले में नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है।


रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई और जुर्माना: SSP कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अप्रैल माह में पुलिस ने कुल 27,965 वाहनों का चालान काटा। इस सघन अभियान के दौरान विभाग ने कुल ₹3,61,25,900 (तीन करोड़ इकसठ लाख पच्चीस हजार नौ सौ रुपये) का शमन शुल्क वसूला है। यह कार्रवाई शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में की गई।


बिना हेलमेट वालों की संख्या सबसे अधिक: आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि सबसे ज्यादा लापरवाही हेलमेट को लेकर बरती जा रही है। अकेले बिना हेलमेट के 19,424 चालान काटे गए, जिनसे ₹1,94,24,000 का जुर्माना वसूला गया। इसके बाद बिना इंश्योरेंस के चल रहे 4,580 वाहनों से ₹91.60 लाख और तेज गति से वाहन चलाने वाले 2,156 चालकों से ₹43.12 लाख वसूले गए।


अन्य प्रमुख उल्लंघन:

* रॉन्ग साइड ड्राइविंग: 718 वाहनों से ₹7.79 लाख का जुर्माना।

* ट्रिपल लोडिंग: 324 बाइक सवारों पर ₹3.24 लाख की कार्रवाई।

* बिना सीट बेल्ट: 304 कार चालकों से ₹3.04 लाख वसूले गए।

* बिना लाइसेंस: 284 चालकों पर ₹13.97 लाख का भारी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, पुलिस ने ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग करने, ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की है।


सड़क सुरक्षा ही मुख्य उद्देश्य:

SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य राजस्व संग्रह करना नहीं, बल्कि आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की दर में कमी लाना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। पुलिस का यह अभियान आने वाले समय में भी इसी तरह जारी रहेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता