ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर : थप्पड़बाज दारोगा का वीडियो वायरल, खुद मास्क नहीं पहना लेकिन युवक को जड़ दिया तमाचा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के एक थप्पड़बाज दरोगा का वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वाहन चेकिंग की तस्वीरें नजर आ रही हैं. एक युवक जो अपने

मुजफ्फरपुर : थप्पड़बाज दारोगा का वीडियो वायरल, खुद मास्क नहीं पहना लेकिन युवक को जड़ दिया तमाचा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के एक थप्पड़बाज दरोगा का वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वाहन चेकिंग की तस्वीरें नजर आ रही हैं. एक युवक जो अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए है, उससे दारोगा कुछ सवाल करता है, युवक जवाब देता है और बदले में दारोगाजी उसे तमाचा जड़ देते हैं. वीडियो में यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि थप्पड़ मारने वाले दारोगा ने मास्क तक नहीं पहना हुआ है.


वीडियो को लेकर जब जानकारी जुटाई गई तो यह मालूम पड़ा कि यह पूरा माजरा मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना इलाके का है. यहां एक दारोगा वाहन चेकिंग के काम में जुटे हुए थे. इसी दौरान एक युवक से उनकी कहासुनी होने लगी. दारोगा ने मास्क नहीं पहन रखा था जबकि युवक मास्क के साथ बाइक चला रहा था. वीडियो में दरोगा युवक की बाइक को थाने ले जाने की बात कहते हैं तो युवक इतना कहता है कि वह थाने से अपनी बाइक को छुड़ा लेगा. इसके बाद दारोगा जी को गुस्सा आ जाता है और वह उसे थप्पड़ जड़ देते हैं.


इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया. युवक जब खुद को थप्पड़ मारे जाने का विरोध करता है तो बाकी पुलिसकर्मी उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर देते हैं. बाद में युवक को अपनी बाइक वहीं छोड़नी पड़ती है. 


पुलिस उसकी बाइक को जब्त कर लेती है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिया है. हालांकि उनका कहना है कि रात 8:00 बजे के बाद मार्केट बंद किए जा रहे हैं और इसी दौरान चेकिंग लगाई गई थी. घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है.

टैग्स