ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुजफ्फरपुर में करंट लगने से मासूम भाई-बहन की मौत, घर में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के कमरथू गांव में बिजली के करंट से 4 वर्षीय रूद्र और 2 वर्षीय अनुष्का की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे घर में अकेले खेल रहे थे, तभी हादसा हो गया। परिवार में मातम और गांव में सन्नाटा पसरा है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: दर्दनाक खबर मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थानाक्षेत्र के कमरथू से आ रही है.. जहां बिजली के करंट से एक भाई बहन की मौत हो गयी है। दोनों मासूम मृतक भाई-बहन चार वर्षीय रूद्र कुमार और दो वर्षीय अनुष्का कुमारी कमरथू निवासी मिट्ठू कुमार सिंह की बेटा बेटी थीं।


मृतक के पिता मिट्ठू कुमार सिंह बिजली मिस्त्री का काम करता है जो काम करने के लिए घर से बाहर गया था।वहीं मां भी गायघाट प्रखंड मुख्यालय गयी थीं।बच्चों को छोड़ दोनों माता गये थें। बच्चा घर में ही खेल रहा था।शायद इसी बीच बिजली के चपेट में आ गया दोनों मासूम बच्चा।जिससे उसकी मौत हो गयी।जब मां घर आयी तो दोनों बच्चों को मरा देख दहाड़ मार रोने लगी।घर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मृतक के माता पिता बहुत गरीब परिवार के हैं मजदूरी कर परिवार चल रहा था।इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

मुजफ्फरपुर से प्रभात की रिपोर्ट

टैग्स