ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

ठेला पर छात्रों से बेंच-डेस्क रखवाने का वीडियो वायरल: DEO ने मांगा जवाब तो बोले प्रधानाध्यापक..यह काम स्कूल की छुट्टी के बाद किया गया

मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूल का वायरल वीडियो विवादों में है। छात्रों से मजदूरी कराने के आरोपों को प्रधानाध्यापक ने खारिज करते हुए बताया कि स्कूल शिफ्टिंग के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में बेंच-डेस्क उठाए थे।

बिहार न्यूज
प्रधानाध्यापक ने दिया जवाब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनबरसा साह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रों को ठेले पर बेंच-डेस्क ले जाते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद यह आरोप लगाया गया कि बच्चों से पढ़ाई छोड़ मजदूरी करवाई जा रही है। इस मामले को लेकर लोगों ने कई सवाल उठाए हैं।


मामले को संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, प्रधानाध्यापक ने वायरल हो रही खबर को भ्रामक बताते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।


प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय को पुराने भवन से नए निर्मित भवन में स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी प्रक्रिया के तहत बेंच और डेस्क को नए भवन में ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह काम स्कूल की छुट्टी के बाद किया जा रहा था।


उनका कहना है कि इस दौरान कुछ छात्रों ने खेल-खेल में बेंच-डेस्क उठाकर अंदर रख दिया, जिसकी जानकारी न तो उन्हें थी और न ही अन्य शिक्षकों को। प्रधानाध्यापक ने यह भी आरोप लगाया कि किसी शरारती तत्व ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे भ्रामक तरीके से पेश किया, जिससे यह मामला अनावश्यक रूप से तूल पकड़ गया। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स