ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना के बाद हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जिंदा जले ट्रैक्टर सवार दो युवक

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा में ट्रैक्टर के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से आग लग गई, जिसमें दो युवक जिंदा जल गए। हादसे से इलाके में मातम और परिवार में कोहराम मचा है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सकरा थाना क्षेत्र के तुलसी मोहनपुर मार्ग पर भूतही पुल के पास एक ट्रैक्टर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई। इस घटना में ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तुलसी मोहनपुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में किसी गाड़ी को साइड देने के दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हाईटेंशन पोल से टकरा गया। टक्कर से पोल पर लगा हाईटेंशन तार टूटकर पोल से चिपक गया, जिससे पूरे पोल में करंट फैल गया और ट्रैक्टर में आग लग गई।


इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान राहुल कुमार भठंडी गांव निवासी अशोक राय के बेटे राहुल कुमार और सुरेश राय के बेटे रोहित कुमार के रुप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दो युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी माहौल व्याप्त है।

रिपोर्ट- प्रभात शंकर, मुजफ्फरपुर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता