ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

BIHAR CRIME: मुजफ्फरपुर की बेटी की शिवहर में हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार

मृतका के परिजनों ने बेटी के पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज किया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

bihar
हत्यारा पति गिरफ्तार
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रामवन गांव में मुजफ्फरपुर की बेटी खुशबू कुमारी (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मायके वालों को सूचना दिए बगैर शव को ठिकाने लगा दिया गया। घटना को अंजाम पति, सास और ननद ने मिलकर दिया था। वारदात के बाद रिश्तेदारों व ग्रामीणों के सहयोग से शव को अन्यत्र ले जाकर दफना दिया था। जिसके बाद घर को बंद कर सभी फरार हो गये थे। 


ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मृतका के पिता मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के हरकामन शाही गांव निवासी धर्मदेव शाही जब बेटी के गांव पहुंचे तो घर बंद पाया। वहीं सभी लोग घर छोड़कर फरार मिले। इसके बाद उन्हाेंने श्यामपुर भटहां थाने में बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें मृतका के पति राजीव कुमार सिंह, सास उर्मिला देवी व ननद रागिनी कुमारी व अज्ञात को आरोपित किया। 


थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित द्वारा शव को जला दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद राजीव कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार खुशबू कुमारी की शादी 15 वर्ष पूर्व राजीव कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास व ससुर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 


20 मई की रात उसकी बेरमी से पिटाई की थी। धर्मदेव शाही ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा था कि पति समेत अन्य लोग उसे बेरहमी से पीट रहे है। उसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद 21 मई को उन्हें ग्रामीणों से बेटी की हत्या की जानकारी मिली। वह स्वजनों के साथ रामवन गांव पहुंचे। जहां घर बंद पाया। इसके बाद उन्होंने बेटी व उसके ससुराल वालों की तलाश की। नहीं मिलने पर श्यामपुर भटहां थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर राजीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शिवहर, समीर कुमार झा